मिस्र की यह सुपरहिट फिल्म हिंदी में होगी रीमेक, बोनी कपूर करेंगे निर्देशन

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

निर्माता बोनी कपूर ने मिस्र ड्रामा 'हेप्ता : द लास्ट लेक्चर' के भारत में हिंदी व अन्य भाषाओं में रीमेक के लिए फिल्म के अधिकार ले लिए हैं। एक बयान के मुताबिक, फिल्म का निर्माण कपूर के बेव्यू प्रोजेक्ट द्वारा किया जाएगा जबकि फ्रेश लाइन फिल्मस इसके सहनिर्माता होंगे।

मोहम्मद सादेक की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक 'हेप्ता : द लास्ट लेक्चर' पर आधारित फिल्म प्यार के सात चरणों के इर्द-गिर्द घूमती है। मिस्र में फिल्म का निर्देशन हादी एल बैगोरी ने किया था।

 

मिस्र की यह सुपरहिट फिल्म हिंदी में होगी रीमेक, बोनी कपूर करेंगे निर्देशन

बोनी कपूर ने कहा, 'भारत और मिस्र दोनों ही प्राचीन काल से एक दूसरे की संस्कृति, कला और वास्तु-कला से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।' उन्होंने कहा, "मिस्र सिनेमा के साथ सहयोग सम्मान की बात है। मेरा ढृढता से मानना है कि यह केवल शुरुआत है और हम जल्द ही मिस्र और भारत की फिल्मों को उनकी संबंधित भाषाओं में देखेंगे।'

 

मिस्र की यह सुपरहिट फिल्म हिंदी में होगी रीमेक, बोनी कपूर करेंगे निर्देशन

साथ ही उन्होंने कहा हिंदी फिल्म 'पिंक' का तमिल में रीमेक बना रहे हैं, जिसका शीर्षक 'एके59' है। फिल्म में सुपरस्टार अजीत मुख्य भूमिका में है और इसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment