लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
टीवी की दुनिया का सबसे खतरनाक शो कह जाने वाला 'Khatron Ke Khiladi 9' में इस बार दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में Rohit Shetty कंटेस्टेंट vikas gupta को एक बार फिर फटकार लगाते हुए नजर आए। वहीं, कॉमेडियन Bharti Singh होस्ट रोहित शेट्टी के साथ छेड़खानी करती हुई दिखीं। इस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित गुस्सा करते हुए विकास को डांट लगा रहे हैं। खबरों के अनुसार स्टंट से पहले विकास ने स्टेरॉयड का सेवन किया था। इसलिए रोहित ने उनको डांटा है।
दरअसल, विकास गुप्ता ने कंधे पर चोट के कारण वो दर्द निवारक दवाएं ले रहे थे। उन्होंने शो के निर्माताओं को इसके बारे में नहीं बताया था। इसलिए रोहित ने विकास गुप्ता को फटकार लगाई। आपको बता दें कि इससे पहले भी रोहित शेट्टी ने विकास गुप्ता की क्लास लगाई थी। इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था।
'खतरों के खिलाड़ी' 9 से कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया भी बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने के साथ ही अब इस शो में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बच गए हैं। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह शो टीआरपी में भी आगे चल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss