श्रीदेवी की मौत केे बाद अनिल कपूर ने खोले थे ये राज, हरकोई रह गया था हैरान

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी (Sridevi) का निधन पिछले वर्ष 24 फरवरी को हुआ था। तिथी के हिसाब से श्रीदेवी का परिवार 14 फरवरी को एक विशेष पूजा का आयोजन करने जा रहा है। बता दें कि श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर छा गई थी। श्रीदेवी के निधन के बाद उनके देवर यानी अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कुछ खुलासे किए थे। बता दें कि अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे।

रियलिटी शो पर किए थे खुलासे:
अनिल कपूर अपनी भाभी श्रीदेवी की बहुत इज्जत करते थे। श्रीदेवी की मौत के बाद एक शो के दौरान अनिल कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की थीं। दरअसल, अनिल कपूर, जितेंद्र के साथ रियलिटी शो 'डांस प्लस' के स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे। इस स्पेशल एपिसोड में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई थी।

 

श्रीदेवी की मौत केे बाद अनिल कपूर ने खोले थे ये राज, हरकोई रह गया था हैरान

किए थे ये खुलासे:
इस शो के दौरान अनिल कपूर ने श्रीदेवी को लेकर कई बातें बताई थीं। उन्होंने बताया था कि वो जब भी अपनी भाभी श्रीदेवी से मिलते, उनके पैर छूते थे और जब भी वो ऐसा करते थे श्रीदेवी को अच्छा नहीं लगता था। साथ ही उन्होंने कहा था कि एक आर्टिस्ट होने के तौर पर वे खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि श्रीदेवी जी के साथ काम किया। उन्होंने कहा था, 'मेरे करियर में उनका भी बहुत सपोर्ट रहा। वो बहुत ही टैलेंटेड थीं जो स्क्रीन पर आते ही अपना जादू बिखेर देती थीं। हमें उन्हें कभी दुखी होकर याद नहीं करना चाहिए, हमें तो उनकी आर्ट, उनके काम को लेकर सेलिब्रेट करना चाहिए।'

 

श्रीदेवी की मौत केे बाद अनिल कपूर ने खोले थे ये राज, हरकोई रह गया था हैरान

इन फिल्मों में साथ नजर आए थे:
बता दें कि अनिल के साथ श्रीदेवी ने 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'जुदाई' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। बता दें कि श्रीदेवी ने अनिल के भाई बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment