सेट पर सबके सामने इस एक्टर को नूतन ने जड़ा था जोरदार तमाचा, वजह जानकर सभी रह गए थे सन्न

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॅालीवुड इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूतर अदाकार Nutan की आज Death Anniversary है। नूतन को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं उन्हें पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है। नूतन बॉलीवुड की पहली Miss India रह चुकी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा नूतन पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती थी। इंडस्ट्री में नूतन और संजीव कुमार का किस्सा काफी फेमस है। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं उस किस्से के बारे में...

 

Nutan sanjeev kumar

नूतन एक फिल्मी से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता कुमारसेन सामर्थ डायरेक्टर थे वहीं उनकी मां शोभना सामर्थ फिल्म एक्ट्रेस थीं। इसके अलावा उनकी बहन तनूजा भी सफल एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। इसके साथ ही नूतन का बेटा mohnish behl भी बॅालीवुड के पॅापुलर एक्टर हैं। बता दें कि आज भी नूतन और संजीव कुमार का एक किस्सा इंडस्ट्री में काफी फेमस है। नूतन ने फिल्मों में सफलता पाने के बाद नेवी ऑफिसर रजनीश बहल से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वो अब फिल्मों में काम नहीं करेंगी। लेकिन बेटे मोहनीश बहल के होने के बाद वापस से उन्हें काफी शानदार रोल मिलने लगे। वहीं नूतन इन फिल्मों को मना नहीं कर पाईं। 60 के दशक में उनकी और संजीव कुमार की जोड़ी लोगों को खूब पसंद किया गया था। उन दोनों की कैमेस्ट्री को देखते हुए दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी।

 

Nutan

एक दिन जब नूतन सेट पर पहुंची तब उन्होंने वहां उनकी नजर एक न्यूपेपर पड़ी तब वह गुस्से में लाल हो गई। घर जाने के बाद उनके पति रजनीश बहल इसे लेकर सवाल करने लगे। वहीं इस बात को लेकर नूतन और उनके पति के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। इसे देख नूतन काफी परेशान रहने लगी। एक दिन जब वो सेट पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि संजीव कुमार प्रेस वालों से बात कर रहे थे। ऐसा देख नूतन को लगा कि ये सारी अफवाहें उन्होंने ही फैलाई है। फिर क्या था....नूतन ने आव देखा ना ताव और संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। ये नजारा देखने के बाद सेट पर मोजूद सभी लोग सन्न रह गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया था। बता दें कि इस बात का जिक्र 1972 में एक मैगजीन में भी किया गया है। नूतन ने 52 साल की उम्र में कैंसर की वजह से दम तोड़ दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment