थामे नहीं थम रही Gully Boy की रफ्तार, कमाई पहुंची 200 करोड़ पार

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' का जलवा अब भी बरकरार है। 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जोया अख्तर निर्देशित यह फिल्म युवाओं को काफी पंसद आ रही है। फिल्म में जहां रणवीर ने रैपर की भूमिका निभाई है वहीं अालिया-रणवीर की गर्लफ्रेंड बनी हैं।

gully boy box office collection 200 crore cross

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार 'गली बॉय' ने 13 दिनों में 123.80 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने मंगलवार को 2.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। विदेश में 'गली बॉय' का प्रदर्शन और भी अच्छा है। विदेश में मूवी ने करीब 9 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है। तरण आदर्श ने यह भी जानकारी शेयर की है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 

gully boy box office collection 200 crore cross

इस कमाई के साथ ही यह मूवी निर्देशक जोया अख्तर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। तो वहीं 'पद्मावत', 'सिम्बा' और 'बाजीराव मस्तानी' के बाद 'गली बॉय' रणवीर सिंह की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment