'Gully Boy' प्रीव्यू : मुराद के संघर्ष और सपनों का पीछा करने की कहानी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

निर्माता : रितेश सिधवानी, ज़ोया अख्तर, फरहान अख्तर
निर्देशक : जोया अख्तर
कलाकार : रणवीर‍ सिंह, आलिया भट्ट, कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh और Alia Bhatt की 'Gully Boy' म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है। फिल्म का निर्माण अख्तर टाइगर बेबी और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत किया गया। रणवीर और आलिया ने इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया हैं। रणवीर ने अपने अतरंग अंदाज से फैंस का खूब मनोरंजन किया।

'गली बॉय' में रणवीर सिंह के किरदार को रैपर नेजी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवन से प्रेरित बताया जा रहा है। जोया अख्तर की अंडरग्राउंड म्यूजिक की दुनिया पर आधारित फिल्म में रणवीर सिंह का रैपर स्टाइल और आलिया भट्ट का बिंदासपन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

 

Gully Boy

 

ये है फिल्म की कहानी :
'गली बॉय' में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट बॉय रैपर के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी है 22 वर्षीय मुराद (रणवीर सिंह) की जो मुंबई में गरीबों की बस्तियों में रहता है। उसके पिता एक ड्राइवर हैं। वो दिन-रात कड़ी मेहनत कर मुराद को पढ़ाते-लिखाते हैं ताकि वह व्हाइट कॉलर जॉब कर सके। लेकिन मुराद का सपना अलग है। वह अपने सपने को साकार करना चाहता है। यह फिल्म मुराद की इस यात्रा को दिखाती है कि किस तरह से उसने अपने सपने का पीछा किया। फिल्म शहर के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को दर्शाने के साथ अल्पसंख्यक आबादी में असंतुष्ट युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है। आलिया भट्ट मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी खुद की अवाज में रैप गाया हुआ है।

Gully Boy

रणवीर सिंह इसमें हिप हॉप और रैप कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'पद्मावत' के अलाउद्दीन खिलजी से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' के बाजीराव के कैरेक्टर तक अपनी एनर्जी और मेहनत से दर्शकों का दिल जीता तो 'सिम्बा' का बिंदास अंदाज भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment