लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

पिछले साल 2018 में बॅालीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने सात फेरे लिए। शादी के बाद ये नए नवेले जोड़े पहली बार Valentine's Day साथ मनाने वाले हैं। कहा जा सकता है कि ये Valentine बहुत सारे स्टार्स के लिए खास है। इस बार प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर जैसे कई स्टार्स शादी के बाद इस प्यार भरे दिन को अपने पति के साथ मनाएंगे। तो आइए जानते हैं इन शादीशुदा जोडो़ के नाम...

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बी-टाउन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल मई में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद पहली बार दोनों साथ में Valentine's Day मनाएंगे।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
साल 2018 में गुपचुप शादी रचाने वाले स्टार्स नेहा धूपिया और अंगद बेदी के लिए भी ये Valentine's Day खास है। दोनों का शादी के बाद यह पहला Valentine है। गौरतलब है कि इस शादी से उन्हें एक बेटी मेहर हुई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॅालीवुड इंडस्ट्री के बॅाजीराव-मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में सात फेरे लिए थे। ये शादी पिछले साल की मोस्ट अवेटिड शादियों में से एक थी। दोनों ने इटली जाकर शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद दोनों का यह पहला Valentine's Day है। बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर रणवीर, दीपिका के लिए कोई बड़ा सरप्राइज प्लान कर रहे हैं।

प्रियंका और निक जोनस
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर के महीने में शादी की थी। उन्होंने अमेरिकन सिंगर और ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग सात फेरे लिए थे। यह शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के बाद प्रियंका और निक अपना पहला Valentine's Day मनाने जा रहे हैं।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
कॅामेडी जगत के मशहूर कॅामेडियन ने भी हाल में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है। शादी के बाद दोनों अपना पहला Valentine's Day मनाएंगे। अब देखना होगा कि Valentine's Day के दिन ये स्टार्स अपने Partners के लिए क्या खास करते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss