शादी के बाद पहली होली मनाएंगी ये 5 फेमस जोड़िया, रणवीर के रंग में रंगने को तैयार हैं दीपिका...

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

होली का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन दो दुश्मन भी अपनी दुश्मनी भूलकर एक दूसरे से गले लगते हैं और प्यार के रंग में रंग जाते हैं। पिछले साल बॅालीवुड के कई स्टार्स ने शादी की है। शादी के बाद यह उनकी पहली होली होने वाली है। ये मशहूर अदाकाराएं इस होली पर अपने पति के रंग में रंगने वाली हैं। तो आइए जानते हैं इन स्टार्स के नाम...

 

deepika-padukone-ranveer-singh-holi

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॅालीवुड इंडस्ट्री के बॅाजीराव-मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में सात फेरे लिए थे। ये शादी पिछले साल की मोस्ट अवेटिड शादियों में से एक थी। दोनों ने इटली जाकर शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद दोनों की ये पहली होली है।

 

sonam-kapoor-anand-ahuja-holi

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बी-टाउन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल मई में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद पहली बार दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने वाले हैं।।

 

Priyanka-chopra-nick-jonas-holi

प्रियंका और निक जोनस
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर के महीने में शादी की थी। उन्होंने अमरीकन सिंगर और ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग सात फेरे लिए थे। यह शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के बाद प्रियंका और निक पहली होली साथ मनाएंगे। निक की तो ये जीवन की पहली होली होने वाली है।

 

neha-dhupia-angad-bedi-holi

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
साल 2018 में गुपचुप शादी रचाने वाले स्टार्स नेहा धूपिया और अंगद बेदी के लिए भी ये होली बेहद खास है। दोनों शादी के बाद पहली होली साथ मनाएंगे। गौरतलब है कि इस शादी से उन्हें एक बेटी मेहर हुई है।

 

kapil-sharma-ginni-chatrath-holi

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

कॅामेडी जगत के मशहूर कॅामेडियन ने भी हाल में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है। शादी के बाद दोनों शादी के बाद पहली बार साथ होली खेलेंगे। अब देखना होगा की इन स्टार्स के लिए ये होली कैसी साबित होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment