लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बालीवुड के फेमस डायरेक्टर Rohit Shetty का आज जन्मदिन है। रोहित आज अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी सुपरस्टार के साथ कम कर चुके रोहित टीवी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को भी पहले सीजन से होस्ट कर रहे हैं। रोहित की फिल्म 'सिंबा' 28 December, 2018 को रिलजी हुई हैं। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कामई की है। आज रोहित जिस कामयाबी का स्वाद चख रहे हैं यहां आने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा है क्या आप जानते हैं की रोहित के पिता अपने जमाने के बेहद ही खूंखार विलेन थे। आज हम ऐसे ही खूंखास विलेन के बेटों से (Bollywood villains and their sons) मिलवाने जा रहे हैं।

एम.बी. शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी
'Golmaal', 'Simmba', 'Chennai Express' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके रोहित शेट्टी के पिता 80-90 के दशक में 'एम.बी. शेट्टी' है। एम.बी. शेट्टी ने बहुत ही बेहतरीन रोल किये थे। एम.बी. शेट्टी एक स्टंटमैन और विलेन रहे हैं। आज इनके बेटे 'रोहित शेट्टी' अपने आप में एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर
खलनायक वाले रोल के साथ कॉमेडी रोल्स मिक्स करने वाले बहतरीन कलाकार 'शक्ति कपूर' की तरह ही उनके बेटे 'सिद्धांत कपूर' भी बहुत टैलेंटेड हैं और वो फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' से डेब्यू कर चुके हैं।

गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय ग्रोवर
बॉलीवुड में 'गुलशन ग्रोवर' को बैडमैन के नाम से भी जाना जाता है। खलनायकों में गुलशन ग्रोवर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं उनके बेटे का नाम 'संजय ग्रोवर' है और वो एक बिजनेसमैन हैं।

अमजद खान के बेटे शादाब खान
फिल्म 'शोले' के गब्बर सिंह के रोल से फेमस हुए एक्टर और विलेन अमजद खान के बेटे 'शादाब खान' का है। शादाब ने भी बॉलीवुड में हाथ अजमाया मगर उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई जो उनके पिता को मिली थी।

रजा मुराद के बेटे अली मुराद
खूंखार विलेन के किरदार निभाने वाले 'रजा मुराद' को भी बहतरीन एक्टर माना जाता है। हाल ही में उन्हें फिल्म 'पद्मावत' में भी देखा गया था। रजा के बेटे 'अली मुराद' ने लंदन के एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग ली है और वो बॉलीवुड के लिए एकदम रेडी हैं।
दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल
दलीप ताहिल' को बॉलीवुड के अच्छे विलेन में से एक माना जाता है। उनके बेटे 'ध्रुव ताहिल' लंदन में एक मॉडल हैं।

मैक मोहन के बेटे विक्रांत मेकीजन
गब्बर सिंह के 'साम्भा' का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम 'मैक मोहन' है। मैक मुंबई क्रिकेटर बनने आए थे। मैक के बेट 'विक्रांत मेकीजन' भी अब फिल्मों में काम करते हैं।

अमरीश पुरी के बेटे राजीव पुरी
बॉलीवुड में 'अमरीश पुरी' जैसा बहतरीन कलाकार शायद ही कोई बन पाए। आज भी उनके जैसी एक्टिंग कोई नही कर पता है। वो फिल्मों में भले ही विलेन बनते थे मगर वो एक अच्छे इंसान थे। अमरीश पुरी का बेटा 'राजीव पुरी' एक मरीन नेविगेटर के रूप में काम करते हैं।

डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिन्जिंग डेन्जोंगपा
मशहूर विलेन्स की बात हो और 'डैनी डेन्जोंगपा' का नाम ना आए ऐसा तो हो नही सकता। 'डैनी बॉलीवुड के मशहूर विलेन्स में जाने जाते हैं। डैनी के बेटे 'रिन्जिंग डेन्जोंगपा' भी बहुत टैलेंटेड हैं। रिन्जिंग जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss