लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद से ही मीडिया ने दीपिका को भाभी बुलाना शुरू कर दिया है। कई मौको पर यह देखा गया है कि दीपिका को देखते ही कैमरापर्सन उन्हें भाभी कहकर संबोधित करते हैं। लेकिन हाल में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने दीपिका को भाभी कहा जिसपर दीपिका ने कुछ अटपट रिएक्शन दिया।

बात दरअसल 'सिने अवॉर्डस' की है जहां विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन शो को होस्ट कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने दीपिका और रणवीर को स्टेज पर बुलाया। विक्की और कार्तिक दोनों दीपिका की टांग खींचने लगे। इस दौरान विक्की ने दीपिका को भाभी कहा जिसपर दीपिका ने काफी अटपटा रिएक्शन दिया।

विक्की ने ये भी कहा कि दीपिका ने उन्हें धोखा दिया है। हालांकि यह सब मजाक था जिसे दर्शकों ने पंसद किया। दरअसल विक्की कौशल पहले 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण के ऑनस्क्रीन हसबैंड राजा रावल सिंह का किरदार निभाने वाले थे। हालांकि बाद में ये कैरेक्टर शाहिद कपूर ने निभाया। बताया जाता है कि दीपिका चाहती थीं कि उनके पति का रोल किसी नए स्टार की बजाय बड़े स्टार को दिया जाए। इसी के चलते विक्की के हाथों से यह मौका चला गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss