सोनाक्षी सिन्हा जल्द रचाएंगी शादी,आलिया से भी पहले लेंगी सात फेरे

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी का दौर चल रहा है, पिछले साल कई सेलेब्स ने शादी रचाई है और उम्मीद है इस साल भी कई सेलेब्स शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं। रिलेशनशिप के मामले में इन दिनों आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और वरुण धवन-नताशा दलाल की जोड़ी सुर्खियों में छाई रहती है। फैंस को इनसे उम्मीद है कि ये लोग जल्दी ही शादी करेंगे। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शादी को लेकर जो कहा उससे सभी हैरान रह गए। आइये शादी के लिए उन्होंने क्या कहा है जानते हैं।

 

sonakshi-sinha-said-she-will-get-married-after-varun-alia

आलिया, वरुण और सोनाक्षी अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन को लेकर एक रिऐल्टी शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन सभी को कुछ सवालों का जवाब देना था। सोनाक्षी ने शादी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा 'मैं वरुण धवन और आलिया भट्ट से पहले शादी करना चाहती हूं। ' यानि सोनाक्षी को भी शादी की जल्दी है जिसके लिए वो उत्साहित भी हो सकती हैं। उनका यह जवाब सुनते ही उनके को-स्टार्स और वहां जज की भूमिका में मौजूद शिल्पा शेट्टी तक हैरान रह गईं। यानि ये फैंस को शादी का सरप्राइज देने वाली हैं।

 

sonakshi-sinha-said-she-will-get-married-after-varun-alia

उन्होंने सोनाक्षी से रिलेशनशिप के बारे में बताने को कहा, इस पर ऐक्ट्रेस ने कहा कि वह बस वरुण और आलिया से पहले शादी करना चाहती हैं। वह अब सेटल होने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में सभी से उनके लिए एक अच्छा लड़का तलाशने के लिए भी कहा ताकि वह शादी करके सेटल हो सकें। इसके अलावा बता दें, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ ही फिल्म 'कलंक' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रेल को रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment