श्रीदेवी का किरादर निभाने को बेताब हैं ये दिग्गज एक्ट्रेस,बोल्ड किरदार निभाकर हुईं थी मशहूर

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

अभिनेत्री विद्या बालन दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के तौर पर उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगी।

एक बयान में कहा गया कि विद्या ने ‘स्टारी नाइट्स 2. ओ!’ के एक एपिसोड में अपनी यह इच्छा जाहिर की। बोल्ड किरदारों को चुनने के पीछे की वजह पूछने पर विद्या ने कहा, 'मैं इस भावना के साथ बड़ी हुई कि मैं अपनी जिदंगी में सबसे महत्वपूर्ण शख्सियत हूं और मुझे लगता है कि इसी से सारा फर्क पड़ता है।

जब मुझे ‘इश्किया’ करने का प्रस्ताव मिला तो मुझे लगा कि ऐसी कम ही पटकथा होती हैं जिसमें एक महिला के लिए जूसी रोल हो और जब मैंने इसे पढ़ा तो मुझे यह बेहद पसंद आई।'

जब शो के मेजबान ने पूछा कि अगर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बायोग्राफी बनती है तो क्या वह काम करना चाहेंगी इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'इसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होगी लेकिन श्रीदेवी को श्रद्धांजलि के तौर पर मैं करना चाहूंगी।'

वह इस चैट शो में अपनी बहन प्रिया के साथ शामिल हुईं। एपिसोड रविवार को जी कैफे चैनल पर प्रसारित होगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment