लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शाही शादी 9 मार्च को मुंबई में हुई। लेकिन इस शाही की तस्वीरें और वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शादी में देश-विदेश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे थे। बॉलीवुड के भी कई बड़े स्टार्स इस शाही शादी में शामिल हुए।
शादी के दौरान शाहरुख खान भी बाराम में जमकर डांस करते नजर आए थे। अन्य बॉलीवुड स्टार्स जैसे रणबीर कपूर और करण जौहर ने भी इनका खूब साथ दिया। अब बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकाश अंबानी, शाहरुख खान और रणबीर मौजूद हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि बारात में आकाश अंबानी ने शाहरुख की बेइज्जती कर दी।
दरअसल, बारात के दौरान शाहरुख और रणबीर सिंह एक साथ नाच रहे थे तभी वहां आकाश अंबानी आते हैं और अपनी मां नीता अंबानी को डांस करने के लिए बुलाते हैं। इस दौरान शाहरुख और रणबीर बात कर रहे थे। नीता अंबानी को आने का रास्ता नहीं मिलता। ऐसे में आकाश शाहरुख और रणबीर को थोड़ा साइड में होने के लिए कहते हैं जिससे कि नीता अंबानी को रास्ता मिल सके। इसके बाद शाहरुख थोड़ा साइड में हो जाते हैं और नीता अंबानी को आने का रास्ता मिल जाता है।
still unseen or seen ?
— Brainless Ladka 😁 (@AshrafSlman69) March 12, 2019
Akash ambaani
Insulated Shahrukh Khan
Usko.side me khade rehaneko kah diyaa
😜😅😅😅😅😅😅 pic.twitter.com/hVnG9tINlk
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'अभी भी देखा या नहीं? आकाश अंबानी ने शाहरुख खान की बेइज्जती कर दी, उसको साइड में खड़े रहने को कह दिया।' जबकि ऐसा कुछ नहीं है। आकाश तो अपनी मां नीता को वहां लाने के लिए रास्ता बना रहे थे ताकि वे उनके साथ डांस कर सकें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss