राहुल का पीएम मोदी पर तंज- चोरी में शामिल था चौकीदार, जब पकड़ा गया तो पूरे देश को चौकीदार कहा

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधा. राफेल का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी 'पकड़े' जाने पर पूरे देश को चौकीदार में बदलने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि प्रियंका ने कहा कि चौकीदार सिर्फ अमीरों के लिए हैं, गरीबों के लिए नहीं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'उनकी (प्रधानमंत्री) मर्जी, अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं.' नाव पर 'गंगा यात्रा' के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रियंका ने यह बात कही. वहीं राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर 'चौकीदार चोर है' के नारे के साथ प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे राहुल ने कहा, 'चौकीदार चोरी में शामिल था और जब वह पकड़ा गया तो चौकीदार ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान ही चौकीदार है.' गांधी ने कहा, 'लेकिन पकड़े जाने से पहले, पूरा हिंदुस्तान चोर नहीं था.' प्रधानमंत्री ने अपनी चुनावी रैलियों में कहा था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौकीदार के तौर पर काम करेंगे. बीजेपी द्वारा कांग्रेस के हमले के खिलाफ शुरू किए गए 'मैं भी चौकीदार' अभियान में तेजी लाए जाने के एक दिन बाद राहुल और प्रियंका ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं. मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने इस अभियान के तहत अपने ट्विटर प्रोफाइल में नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ दिया है. मोदी के ट्विटर अकाउंट प्रोफाइल में उनकी पहचान 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' के तौर पर दिखती है. राहुल गांधी ने कहा, 'जब वह प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री मत बनाइए, मुझे चौकीदार बनाइए, याद है आपको? उन्होंने कभी नहीं कहा कि पूरे हिंदुस्तान को चौकीदार बना देंगे.' उत्तरी कर्नाटक में पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लोकसभा क्षेत्र कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'पूरा देश जानता है कि ‘चौकीदार चोर है’. अगर दस्तावेज जांच का हिस्सा बनेंगे तो मोदी और अंबानी जेल जाएंगे। वह जांच क्यों नहीं करवा रहे? इसलिये यह अभियान ‘चौकीदार चोर है’...'

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi Read Full Article
via Firstpost Rss

Click to comment