लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने और एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। लेनिक क्या आप जानते हैं कि एक गाने की वजह से उन्हें तीन दिन तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी थी। यहीं नहीं उनपर मानहानी का दावा भी ठोंका गया था। दरअसल, खेसारी लाल यादव ने गाना टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर गाना उस वक्त गया था जब वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने जा रही थीं।

बता दें कि खेसारी इसी गाने की वहज से रातों-रात फेमस हुए थे। उन्होंने सानिया पर 'काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी' से गान गया था। इस गाने के रिलीज के दो दिन बाद ही सानिया मिर्जा ने मानहानि का केस कर दिया था। क्योंकि यह गाना उन्ही के लिए गया गया था। इस केस के कारण खेसारी लाल यादव को तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही खेसारी लाल यादव जेल से वापस आ गए थे।

इसके बाद सानिया और खेसारी एक टीवी शो 'यारों की बरात' में मिले। जहां खेसारी, सानिया के सामने वही गाना गाते हुए पहुंचे जिसकी वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। खेसारी को अपने सामने देख सानिया दंग रह गई थीं। इसके बाद वहां सभी ने खूब मस्ती की। सानिया के साथ इस शो में परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख भी मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss