इस बॉलीवुड अभिनेत्री से भूतों को भी लगता है डर, पहली पसंद है हॉरर!

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'फोटोग्राफ' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म हाल में रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफें हो रही हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'बधाई हो' रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में भी उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। हाल में सान्या ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनको हॉरर फिल्में काफी पसंद हैं।

 

इस बॉलीवुड अभिनेत्री से भूतों को भी लगता है डर, पहली पसंद है हॉरर!

सान्या ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी असली पसंद हॉरर फिल्में हैं। इस बीच फिल्म फोटोग्राफ के डायरेक्टर डायरेक्टर रितेश बत्रा ने मजाक करते हुए कहा कि इनसे तो भूत भी डरते हैं। मूल रूप से दिल्ली में पली-बढ़ी सान्या असल जिन्दगी में पंजाबी खानदान से तालुख रखती है और फिल्म 'फोटोग्राफ' में उन्होंने गुजराती लड़की का किरदार निभाया है।

 

इस बॉलीवुड अभिनेत्री से भूतों को भी लगता है डर, पहली पसंद है हॉरर!

पिछले दिनों सान्या ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया था कि वह एक डांसर बनना चाहती थीं लेकिन डांसर बनते-बनते वह एक्टर बन गईं। सान्या ने पोस्ट में लिखा था,'मैं ऐसी बच्ची थी जो हर शादी में डांस करती थी। मेरे पेरेंट्स मुझे हर शादी में ले जाते थे ताकि मैं दिल खोलकर डांस कर सकूं।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment