लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी किंग कहे जाने वाले उत्पल दत्त का आज बर्थडे है। उनका जन्म 29 मार्च, 1929 में पूर्वी बंगाल (ब्रिटिश भारत) के बारीसाल में हुआ था। वह फिल्मों के साथ थियेटर में भी सक्रिय थे। उन्होंने ना सिर्फ बंग्ला भाषा की फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उनको कॉमेडी किरदारों के लिए ज्यादा याद किया जाता है।
उन्होंने कोलकाता के 'सेंट जेवियर कॉलेज' से वर्ष 1949 में अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1960 में उन्होंने एक्ट्रेस शोभा सेन से शादी की। फिल्मों में आने से पहले वे अंग्रेजी थिएटर से जुड़े। वह अंग्रेजी के नाटकों में अभिनय, निर्देशन और लेखन करते थे। साथ ही बंगाल की राजनीति पर नाटक लिखते थे। उनके नाटकों पर विवाद भी काफी हुए। वह बड़े मार्क्सवादी क्रांतिकारी थे।
वर्ष 1963 में उन्होंने एक नाटक लिखा था। इस नाटक का नाम था 'कल्लोल'। इस नाटक में नौसैनिकों की बगावत की कहानी दिखाकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया था। इस नाटक पर विवाद भी हुए। सरकार ने उत्पल दत्त को 1965 में इस नाटक के लिए जेल में बंद कर दिया। इसके बाद 1967 में बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss