'कलंक' में इस तरह का रोल निभाएंगे स्टार्स, आलिया भट्ट से लेकर संजय दत्त का लुक हुआ जारी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

करण जौहर की पीरियड ड्रामा मल्टीस्टारर मूवी 'कलंक' से एक के बाद एक स्टार्स के लुक सामने आ रहे हैं। पहले वरुण धवन फिर संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर के बाद महिला दिवस के दिन आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा के लुक सामने आए हैं। पोस्टर में आलिया भट्ट दुल्हन की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह लाल घूंघट में काफी सुंदर दिख रही हैं जो किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी है। फिल्म में उनके किरदार का नाम रूप है। करण ने हर पोस्टर को जारी करते हुए अपने इंस्टााग्राम पर पोस्ट लिखी और कैरेक्टर के नाम भी रीविल किए हैं। लगता है यह मूवी करण के दिल के काफी करीब है।

 

 

 

kalank-movie-posters-and-characters-name

करण ने स्टार्स के लुक जारी कर लिखी पोस्ट

करण ने 'कलंक' के स्टार्स के लुक जारी कर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में उनके किरदार के नाम भी बताए हैं। आलिया भट्ट का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, इसे (रूप) प्यार करना आग को प्यार करने के बराबर है। सोनाक्षी सिन्हा के लिए लिखा, यह बिल्कुल प्योर है, यह शिष्ट और प्यार से परिपूर्ण है। यह सत्या है। संजय दत्त के लिए लिखा, 'सबसे दमदार आवाज। बलराज चौधरी। आदित्य रॉय कपूर के लिए लिखा, सदाचारी दिल, निष्कपट दिमाग। प्रस्तुत है देव चौधरी। वरुण धवन के लिए लिखा, यह खतरों और जीवन के साथ प्लेर्ट करता है। जफर।

 

kalank-movie-posters

15 साल पहले आया था 'कलंक' का ख्याल

करण ने इंस्टाग्राम पर अपनेे दिल की बात रखते हुए लिखा, '15 साल पहले इस फिल्म का ख्याल मेरे दिमाग में आया था। यह एक फिल्म है जिस पर मैं पूरी तरह विश्वास करता हूं। यह वह फिल्म है जिस पर मेरे पिता जाने से पहले काम कर रहे थे। पर्दे पर यह फिल्म देखना उनका सपना था। तब मैं उनके सपने को साकार नहीं कर पाया। मेरी भावनाएं आहात हुई। लेकिन अब इस कहानी एक प्लेटफॉर्म मिल गया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। यह ४० के दशक की कहानी है जो आज भी लोगों के दिलों छुती हैं। अब इस सफरनामे की शुरुआत हो चुकी है। आशा है कि आप भी इस सफरनामे का हिस्सा बनेंगे।

 

kalank

शाहरुख, रानी और काजोल थे पहली पसंद

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, फिल्म 'कलंक' के लिए पहले करण अपने चहेते सितारे शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, काजोल और अजय देगवन को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, कुछ वजहों से वे अपनी ड्रीम कास्ट को हकीकत में नहीं बदल सके। यह भी खबर है कि करण अपनी फिल्म में शाहरुख खान और रणबीर कपूर को लेना चाहते थे। लेकिन ये भी संभव नहीं हो पाया।

19 अप्रेल को होगी रिलीज
अभिषेक वर्मन निर्देशित यह फिल्म 19अप्रेल को रिलीज होगी। फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला ने हीरू यश और अपूर्वा मेहता के साथ हाथ मिलाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment