लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
सीरियल्स निर्माता एकता कपूर का टीवी इंडस्ट्री में डंका बजता है। वह एक पॉवरफुल वीमन है। हर किसी की उनके साथ सीधे मुंह बात करने की हिम्मत नहीं होती। लेकिन एक शख्स पिछले एक महीने से उनका पीछा कर रहा था जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स को अंबोली पुलिस ने गिफ्तार किया है जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है। आरोपी की पहचान सुधीर राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस हैरान है कि आरोपी को एकता कपूर के बारे में इतनी जानकारी कहा से मिली।
एकता से मिलना चाहता है हरियाणा का ये शख्स
हरियाणा के सुधीर राजेन्द्र सिंह टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर से मिलना चाहते हैं। दरअसल, वह नौकरी के लिए एकता से मिलने का प्रयास कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधीर राजेन्द्र सिंह एक कैब ड्राइवर है। पिछले एक महीने से वो एकता से मिलने की कोशिश कर रहा था। ड्राइवर ने पूरे शहर में लगातार फॉलो किया। हालांकि, एकता कपूर ने उसे ज्यादातर समय अनदेखा करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'कुछ दिन पहले, जब एकता जुहू के एक मंदिर में दर्शन करने आई थीं, तो सुधीर राजेन्द्र सिंह ने उनका पीछा किया। आरोपी ने एकता कपूर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन एकता के गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी।'
एकता के लिए ली जिम की मेंबरशिप
पुलिस के मुताबिक, सुधीर राजेन्द्र सिंह ने एकता से मिलने के लिए उसी जिम की मेंबरशिप ली जिसमें एकता कपूर वर्क आउट के लिए जाती हैं। शनिवार शाम को जब एकता जिम गई, तो सिंह ने उनका पीछा किया और अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन गार्ड ने उन्हें रोक दिया।
शिकायत के बाद सोमवार रात उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी इस मामले में यह जानकारी जुटाने में लगी है आखिरकार सुधीर को एकता कपूर के बारे में इतनी सारी जानकारी कहां से मिली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss