'ब्लैक टाइगर' बन खतरनाक आतंकवादियों को पकड़ेंगे अर्जुन कपूर, जानें क्या है मजरा

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार गुप्ता (Rajkumar Gupta) इन दिनों क्राइम ड्रामा 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' (Indias Most Wanted) बना रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लीड रोल में हैं। फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में अर्जुन का नाम 'प्रभात' है। ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में 'रॉ' ने उन्हें 23 साल की उम्र में नबी अहमद शाकिर बना कर पाकिस्तान भेजा।

 

 Ravinder Kaushik

कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। वर्ष 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय खुफिया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाये कुख्यात आतंकी को पकड़वाया था।

 

Arjun Kapoor

राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की मां और भाई से मिलकर जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है और आधिकारिक राइट्स भी लिए हैं। 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि, वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अर्जुन कपूर सीरियस और हार्ड वर्किंग एक्टर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment