लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॅालीवुड के मिस्टर खिलाड़ी Akshay Kumar इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'Kesari' रिलीज होने वाली है। इसी के साथ अक्षय अब एक Webseries 'The End' में भी काम करने जा रहे हैं। यह वेबसीरीज Amazon Prime पर दिखाई जाएगी। हाल में इसी से जुड़े एक इवेंट के दौरान अक्षय एक आग का Stunt करते नजर आए थे। इसके चलते उन्हें अपनी बीवी एक्ट्रेस Twinkle Khanna का गुस्सा झेलना पड़ा था।

इतने खतरनाक स्टंट को करने के बाद अब अक्षय 'खतरों के खिलाड़ी 9' के फिनाले में नजर आने वाले हैं। इस दौरान भी वह ऐसे ही कुछ स्टंट करते नजर आएंगे।
It's a flaming week for #Kesari 🔥
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 9, 2019
Warming up with #RohitShetty for Khatron Ke Khiladi . Watch this space!!
P.S. Don’t tell my Wife 😜 pic.twitter.com/BoP6P961DB

हाल में अक्षय ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा,''केसरी' रिलीज होने में अब आखिरी हफ्ता बचा है। इसलिए वार्मअप हो रहा हूं रोहित शेट्टी के साथ खतरों के खिलाड़ी में...। आप भी देखिएगा। पर मेरी बीवी को मत बताना।'

इससे इतना तो साफ है की ट्विंकल से अक्षय काफी डरते हैं। अब देखना होगा की इसपर ट्विंकल कैसे रिएक्ट करती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss