लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma का शो 'The Kapil Sharma Show' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। कपिल शर्मा अपने शो में आए मेहमानों के साथ खूब मस्ती करते हैं और कई बार वह एक्ट्रेसेस से फ्लर्ट करने की आदत से बाज नहीं आते हैं।
शो के आने वाले एपिसोड में सलमान खान की फिल्म 'Notebook' की एक्ट्रेस प्रनूतन और जहीर इकबाल नजर आएंगे। इस दौरान कपिल प्रनूतन के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।
कपिल शर्मा ने प्रनूतन से बात करते हुए पूछते हैं कि आपको मुझे लाइव देखकर कैसा लग रहा है। इस पर प्रनूतन ने कहा, आपको डर नहीं लगता क्योंकि अब आप शादीशुदा हैं न। यू आर वेरी ब्रेव। इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, नहीं बेटा मैं तो ऐसे ही पूछ रहा हूं कि आपको शो में आकर कैसा लग रहा है। इस तरह शो में जमकर ठहाके गूंजे।
वहीं, जहीर इकबाल भी कपिल शर्मा का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटते हैं। जहीर ने कहा कि जब पांच साल पहले मैंने फिल्म साइन की थी, तो तब लोगों ने मुझसे कहा था कि अरे अब तो तुम कपिल शर्मा के शो में आओगे। इस बार की कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में खूब मस्ती होने वाली है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss