लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma का नया शो इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में दर्शक बहुत पसंद कर रहे है और यह टीआरपी लिस्ट में भी टॉप शो में शुमार है। इन दिनों The Kapil Sharma Show में Bharti Singh और तितली यादव दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। हाल ही भारती ने कपिल शर्मा के शो में Navjot Singh Sidhu की वापसी पर चौंकाने वाला बयान दिया है।
आपको बता दें कि पिछले महीने में पुलावामा आतंकी हमले पर दिए अपने विवादित बयान के कारण नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया गया था। वहीं सिद्धू को हटाने के बाद शो में अर्चना पूरन सिंह को लिया गया है जो इस समय शो की जज है।
हाल ही में भारती सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘सिद्धू जी के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। जब वो शो से हटे थे तब भी मेरे पास काफी कॉल आए थे, उस समय भी मैंने यही कहा था। मैं खुद शो के दो एपिसोड में नहीं थी, इसलिए मैं उनके कमबैक पर कुछ भी नहीं कह सकती हूं। वैसे हमारे लिए सिद्धू जी और अर्चना जी में कोई खास अंतर नहीं है। अर्चना जी ने सिद्धू जी की जगह को काफी हद तक भर दिया है।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss