Womens day 2019: इन 5 अभिनेत्रियों ने माता-पिता के खिलाफ जाकर की लवमैरिज, बाद में बहुत पछताईं

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

टीवी इंडस्ट्री में साथ काम करते-करते स्टार्स को आपस में प्यार हो जाता है। सेट पर ये लोग काफी समय बिताते हैं। ऐसे में इनकी नजदीकियां बढ़ जाती हैं और शादी भ्ज्ञी हो जाती है। कुछ स्टार्स के परिवारवाले तो इनकी शादी को मंजूरी दे देते हैं। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी रचाई। लेकिन इनमें से कुछ अभिनेत्रियां ऐसा करके काफी पछताईं। दरअसल, इनकी शादी कामयाब नहीं हो पाई और तलाक हो गया। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में।

जेनिफर विंगेट:
छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने वर्ष 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई। वर्ष 2014 में उनकी शादी टूट गई। बता दें कि साल 2010 में जेनिफर शो 'दिल मिल गए' में लीड किरदार में नजर आई थीं। सीरियल में उनके अपोजिट टीवी और फिल्म अभिनेता करण सिंह ग्रोवर थे। सीरियल के दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा था। जेनिफर से शादी टूटने के बाद करण ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली।

रश्मि देसाई:
टीवी की मशहूर अभिनेत्री 'उतरन' फेम रश्मि देसाई रश्मि ने सीरियल में अपने को-स्टार नंदिश संधू से साल 2012 में शादी कर ली थी। लेकिन शादी के बाद ही इनके रिश्ते बिगड़ने लगे। 4 साल बाद ही वर्ष 2016 में आपसी कलह के चलते इनका तलाक हो गया।

 

Womens day 2019: इन 5 अभिनेत्रियों ने माता-पिता के खिलाफ जाकर की लवमैरिज, बाद में बहुत पछताईं

दीपिका कक्कड़:
टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने वर्ष 2013 में रौनक मेहता से लवमैरिज की थी। लेकिन दो साल बाद ही आपसी कलह के चलते दोनों अलग हो गए और तलाक की नौबत आ गई। इसके तीन साल वर्ष 2018 में दीपिका ने अभिनेता शोएब इब्राहिम संग निकाह कर लिया।

 

Womens day 2019: इन 5 अभिनेत्रियों ने माता-पिता के खिलाफ जाकर की लवमैरिज, बाद में बहुत पछताईं

रुबीना दिलैक:
मशहूर सीरियल 'छोटी बहू' (2008-2010) में लीड किरदार निभा लोकप्रिय हुई अभिनेत्री रुबीना को अभिनेता अविनाश सचदेव से प्यार हो गया था। रुबीना उनसे शादी करना चाहती थीं। लेकिन उनके घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। घरवालों के लाख मना करने के बाद भी रुबीना ने अविनाश का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद अविनाश ने शालमली देसाई से से शादी कर ली। बीते वर्ष रुबीना ने भी अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी रचा ली।

 

Womens day 2019: इन 5 अभिनेत्रियों ने माता-पिता के खिलाफ जाकर की लवमैरिज, बाद में बहुत पछताईं

डिम्पी गांगुली:
बिग बॉस से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री डिम्पी गांगुली ने भी लवमैरिज की। लेकिन उनकी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। साल 2008 में 'बिग बॉस' सीजन 2 में डिम्पी की मुलाकात राहुल महाजन से हुई। दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद इन्होंने वर्ष 2010 में शादी कर ली। 5 साल बाद ही दोनों का तलाक भी हो गया। इसके बाद डिम्पी ने वर्ष 2015 में ब्वॉयफ्रेंड रोहित रॉय से शादी रचा ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment