97 की उम्र में भी संबंध बनाना चाहती थीं ये मुस्लिम एक्ट्रेस, 8 साल छो​टे हिंदू लड़के से की शादी, ये हैं लंबी उम्र का राज और पहला प्यार

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं जोहरा सहगल का आज जन्मदिन है। अगर वो आज जिंदा होती हो 107 साल की होती। जोहरा का निधन 102 साल में हुआ था। जोहरा एक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। जोहरा इकलौती ऐसी अभिनेत्री रहीं हैं जिन्होंने चार पीढ़ी के कलाकारों संग काम किया है। पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) से लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सहित सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ जोहरा काम कर चुकीं हैं। जोहरा बॉलीवुड की सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाली अभिनेत्री रहीं। नृत्य और रंगमंच में 14 साल तक सक्रिय रहने के बाद उनकी जवानी और बुढ़ापा फिल्मों को समर्पित रहा।

 

zohra sehgal

खुद से 8 साल छोटे हिंदू लड़के से की शादी
बता दें कि जोहरा सहगल का जन्म एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में हुआ था। साल 1942 में उन्होंने खुद से 8 साल छोटे एक हिंदू लड़के से शादी की। वो हिंदू लड़का और कोई नहीं बल्कि उदय शंकर थे।

 

zohra sehgal

ये है उनकी लंबी उम्र का राज
जोहरा सहगल ने खुद एक इंटरव्यू में अपनी लंबी उम्र का राज साझा करते हुए कहा था कि लंबी उम्र के लिए ह्यूमर और संबंध बनाना जरूरी है। जोहरा सहगल अच्छे खाने की शौकीन थीं। उनकी पसंदीदा चीजें थी पकौड़े, कड़ी और मटन कोरमा। जब घर पर कोई मेहमान आते तो वो फौरन पकौड़े बनाने को कहतीं और परोसे जाने पर मेहमानों से ज्यादा खुद ही खा लिया करती थीं।

zohra sehgal

थिएटर था पहला प्यार
भले ही जोहरा को टीवी और फिल्मों ने बेशुमार शोहरत दी हो पर उनका पहला प्यार थिएटर ही था। उन्हें थिएटर में संतुष्टि मिलती थी। जोहरा सहगल फिल्में लगभग ना के बराबर देखती थीं, लेकिन क्रिकेट मैच वो बड़े चाव से देखा करती थीं। जोहरा सहगल के प्रशंसक मानते हैं वह रंगमंच की दादी थीं, लेकिन उनके बोलने के अंदाज, चेहरे के हाव-भाव और मसखरे अंदाज के कारण उन्हें कुछ लोग बड़ी उम्र की बच्ची भी कहते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment