लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) और मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) के अफेयर की खबरों इनदिनों The Talk of the Town बनी हुई हैं। दोनों के डेटिंग की खबरें खूब चर्चा में हैं। वहीं दोनों की अक्सर पार्टीज और डिनर डेट की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। लेकिन दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साध रखी है। हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि मलाइका की पोस्ट पर Boney Kapoor के नाम से भी एक कमेंट आया है।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर येलो कलर का गाउन पहने एक तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर बहुत सारे कमेंट्स आए। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला कमेंट रहा अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर का। @Boneykapoorofficial इंस्टा हैंडल ने लिखा- 'मैं अपने जायदाद से एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा अर्जुन को।'

बस इस मैसेज के लिखने की देरी थी कि इस पर कई कमेंट आने शुरू हो गए। एक अन्य यूजर लिखता है- बोनी अंकल इस आंटी को पैसे मत देना इसके पास बहुत हैं। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन भइया भाभी क्या लग रही हैं, बोले तो एकदम झक्कास। आपको बता दें कि यह बोनी कपूर का ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, यह उनका पैरोडी अकाउंट है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss