लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॅालीवुड और हॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Priyanka Chopra शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्हें और Nick Jonas को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। वैसे कहा जा सकता है की प्रियंका को काफी प्यार करने वाला मिला है। हाल में प्रियंका को निक की तरफ से एक खूबसूरत तोहफा मिला है।

दरअसल, निक ने प्रियंका को Bellies गिफ्ट की हैं। प्रियंका ने अपनी इन नई बेलीज की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई और एक हार्ट इमोजी के साथ निक जोनास का नाम लिखा। इससे साफ है कि यह गिफ्ट उन्हें निक से मिला है।

गौरतलब है की हाल में प्रियंका और निक को लेकर एक खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था की दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि बाद में यह खबरें मात्र अफवाह साबित हुई।

बता दें प्रियंका जल्द ही बॅालीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। हाल में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। मूवी में प्रियंका के अलावा एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss