लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा परवीन बाबी (Parveen Babi) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 4 अप्रेल, 1949 को जूनागढ़ (Parveen Babi birthday) में हुआ था। परवीन ने अपने फिल्मी कॅरियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं उन्होंने अपने दौर के लगभग सभी हिट स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है। लेकिन परवीन हमेशा ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। उनकी लाइफ में प्यार तो कई बार आया लेकिन मिल नहीं सका। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं...
अफेयर की वजह से बर्बाद हो गया कॅरियर:
परवीन का नाम उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार था। लेकिन प्यार के चलते उनका कॅरियर बर्बाद हो गया। उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन सबसे ज्यादा उनका नाम महेश भट्ट के साथ चर्चा में रहा। जिस वक्त परवीन का दिल महेश भट्ट (Parveen Babi Mahesh Bhatt Love Story) पर आया था उस वक्त उनका कॅरियर टॉप था। साल 1977 में दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था। तब महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रहीं थीं। खबरों की मानें तो परवीन और महेश एक लिव-इन में रहते थे। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि उनके बीच सिर्फ प्यार के लिए ही जगह थी।

एक रात बिना कपड़े ही भागी पड़ी थीं महेश के पीछे:
परवीन दुनिया के लिए भले ही एक सुपरस्टार थीं लेकिन वह घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। वही साधारण सी लड़की महेश को पागलों की तरह प्यार करने लगी। परवीन वो सब काम करने की कोशिश करती थीं जो महेश को पसंद था। बताया जाता है कि एक रात जब परवीन से गुस्सा होकर महेश भट्ट चले गए थे, तब परवीन भी उनके पीछे दौड़ीं। प्यार में अंधी परवीन को यह भी ध्यान नहीं रहा कि उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। परवीन की अपने लिए ऐसी दीवानगी देख महेश पागल हो गए और उन्हें गले लगा घर वापस लौट गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss