लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

हाल में मशहूर इवेंट 'Met Gala 2019' ऑर्गेनाइज किया गया। इस दौरान रेड कार्पेट पर Priyanka Chopra का लुक छाया रहा। सिल्वर गाउन, सिल्वर शूज और एफ्रो मेकअप के साथ प्रियंका पूरे इवेंट की लाइमलाइट रहीं।

आपको बता दें प्रियंका के लुक के चर्चा में आने का कारण था 'Dior' कंपनी का उनका गाउन जिसकी कीमत 45 लाख रुपए है और उनके डायमंड ईयररिंग जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है।

लेकिन प्रियंका के लुक को तारीफ भी मिल रही है तो वहीं कुछ लोग उनका मजाक भी बना रहे हैं। खैर, हमने प्रियंका को लेकर तो खूब चर्चा कर ली लेकिन उनके साथ आए एक्ट्रेस के पति निक जोनस भी इवेंट में कुछ कम हैंडसम नहीं नजर आए।

प्रियंका और निक के लुक में जो एक बात छिपी रह गई वो थी निक जोनास की घड़ी। निक जोनास ने सफेद सूट पहना था जिसके अंदर उन्हें चमकीले हीरों के जैसी शर्ट दिखाई दे रही थी। इस सूट के नीचे निक ने प्रियंका के साथ मेल खाते चमकीले चांदी रंग के जूते पहने थे। लेकिन इन सब में खास थी निक की घड़ी।
38 कैरैट हीरों से जड़ी इस गड़ी को सफेद सोने (White Gold) से प्लेट किया गया था और भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 20 लाख या उससे थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss