बेशर्मी की हद: लड़कियों संग किसिंग वीडियो बनाने वाला यूट्यूबर विवादों में, पहले बहन, अब मां संग बनाया वीडियो

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। लोग खुद को सोशल मीडिया पर पॉपुलर करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। इन दिनों इस तरह के ढेरों उदाहरण देखने को मिलते हैं, लेकिन पहले से पॉपुलर लोग मर्यादाओं का उल्लंघन करें तो आश्चर्य होना लाजमी है। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला है। एक विश्व प्रसिद्ध यूट्यूबर ने अपने वीडियोज को वायरल करने के चक्कर में अपनी बहन को भी नहीं छोड़ा। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी मां को भी इस गंदे काम में शामिल कर लिया।

 

हम बात कर रहे हैं पॉपुलर यूट्यूबर क्रिस मोनारोय की। क्रिस का एक यूट्यूब चैनल है। इसका नाम प्रैंक इनवेजन (PrankInvasion) है। क्रिस का चैनल प्रैंक वीडियोज पोस्ट करता है। इसमें खुद क्रिस अनजान लड़कियों को लिपलॉक करने के लिए एक गेम खेलता है। अमूमन इस गेम में वही जीतता है और बदले में लिपलॉक की डिमांड करता है। क्रिस के चैनल पर इस तरह के ढेरों वीडियोज हैं।

 

Prank video

पहले से पॉपुलर क्रिस को पिछले माह एक सनक चढ़ी। उसने अपनी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाने के लिए अपनी सगी बहन का इस्तेमाल किया। इस वीडियो में वह अपनी बहन के साथ लिपलॉक करता नजर आता है। दुनियाभर में इस वीडियो को देखा गया और आलोचना की गई। लेकिन ये बेशर्म यूट्यूबर यहीं नहीं रूका। इस बार उसने अपनी मां को भी शामिल कर लिया। क्रिस का मां के साथ ये लिपलॉक वीडियो वायरल हो रहा है। खुद क्रिस ने वीडियो शूट करते हुए मां से कहा है कि अगर वह ऐसा करेंगी तो वीडियो वायरल हो जाएगा।

 

Prank video

दुनियाभर में लोग क्रिस के इस बेहूदा प्रैंक की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में क्रिस की मां ऐसा वीडियो बनाने से मना करती है। लेकिन क्रिस मां को मना लेता है। वीडियो के पोस्ट होते ही इस पर आलोचनात्मक कमेंट्स आ रहे हैं। क्रिस का कहना है कि ऐसा करने के लिए उसको फैंस ने रिक्वेस्ट की थी।

पॉपुलैरिटी के लिए इस तरह के हथकंड़े अपनाना बेहद शर्मनाक है। सोशल मीडिया पर आने वाले ऐसे हर वीडियो का पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। व्यूज और कमाई के चक्कर में गंदगी परोसने वालों को रोका जाना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment