प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल के रॉयल बेबी से है मुंबई के डब्बावालों का खास रिश्ता, भेजा ऐसा तोहफा, हर तरफ हो रही चर्चा

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मर्केल के घर हाल में नया मेहमान आया। दरअसल, 5 मई को इनके यहां बेटे ने जन्म लिया। इस नए नन्हे रॉयल बेबी का नाम आर्किसन माउंटबेटन-विंडसर रखा गया है। जहां ब्रिटेन में शाही जोड़े के नए बच्चे के जन्म पर खुशियां मनाई जा रही हैं। वहीं मुंबई के डब्बावाला एसोसिएशन भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रॉयल बेबी के लिए एक खास तोहफा भेजा है।

 

प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल के रॉयल बेबी से है मुंबई के डब्बावालों का खास रिश्ता, भेजा ऐसा तोहफा, हर तरफ हो रही चर्चा

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने रॉयल बेबी के लिए चांदी के गहने का एक सेट भेजा है। दरअसल, उन्होंने खुद को रॉयल बेबी का 'दादाजी' बताया है। इतना ही नहीं एसोसिएशन ने बच्चे के लिए एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अनुष्ठान कराया और उपहार भेजा।

 

प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल के रॉयल बेबी से है मुंबई के डब्बावालों का खास रिश्ता, भेजा ऐसा तोहफा, हर तरफ हो रही चर्चा

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा, 'प्रिंस चार्ल्स हमारे दोस्त हैं और वह दादा बन गए हैं। इसलिए हम दादा भी बन गए हैं। मराठी संस्कृति में हम अपने पोते को उपहार देते हैं।' अब इस गिफ्ट के चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि शाही परिवार के साथ डब्बावालों का जुड़ाव 2003 से है, जब प्रिंस चार्ल्स ने पहली बार मुंबई का दौरा किया और उनके प्रयासों और काम की सराहना की। बता दें कि मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शाही शादी के बाद डब्बावालों ने सरकारी अस्पतालों में मिठाइयां बांटीं थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment