विवेक ओबेरॉय के शर्मनाक मीम पर बरसा ये बॉलीवुड स्टार, कहा- ये उनकी 'औकात' दिखाती है

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

अभिनेता अनुपम खेर ( Anupam Kher ) ने ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai ) के व्यक्तिगत जीवन के बारे में एक मीम साझा करने के लिए विवेक ओबेरॉय ( Vivek Oberoi ) की कड़ी आलोचन की और इसे शर्मनाक बताया है। जब अनुपम खेर से इसके बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, 'ये बयान बहुत ही शर्मनाक है। सीधी सी बात है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसा करना बिलकुल भी कूल नहीं है। ये बिल्कुल भी सही नहीं था।''

 

anupam-kher-esha-gupta-reacted-on-vivek-oberio-meme

अभिनेता अपनी आगामी फिल्म वन डे के ट्रेलर लॉन्च पर बोल रहे थे। उनकी सह-कलाकार ईशा गुप्ता ने भी विवेक की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'यह आपकी मानसिकता को दर्शाता है। खासकर तब जब आप एक नाबालिग को इसमें शामिल कर लेते हैं। इसे कतई शालीन नहीं कहा जा सकता है। यह दिखाता है कि वो किस तरह के इंसान हैं और उनकी मानसिकता किस तरह की है। यह बेहद शर्मनाक है। '

 

anupam-kher-esha-gupta-reacted-on-vivek-oberio-meme

बता दें कि विवाद को बढ़ता देखकर विवेक ओबेरॉय ने मिम को साझा करने के लिए माफी मांगी और सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद विवादित ट्वीट को हटा दिया। दरअसल सोमवार को विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या के साथ तीन तस्वीरें थीं. सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर "ओपिनियन पोल" लिखा था। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर "एग्जिट पोल" जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में 'रिजल्ट्स' लिखा था। तमाम लोगों ने इस पर आपत्ति जाहिर की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment