20 साल की उम्र में अनन्या पांडे ने किया खुलासा, 7वीं कक्षा में ही हो गया था प्यार, आज भी कई लड़कें...!

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड की यंग टैलेंट एक्ट्रेसेस में एक अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल 2' और 'पति पत्नी और वो' के रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच हाल ही में एक प्रोग्राम में अनन्या ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सीक्रेट्स का खुलासा किया, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान, परेशान है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही ऋतिक रोशन की दीवानी हैं, तो वहीं अपने जीवनसाथी के तौर पर वह वरुण धवन जैसा लड़का चाहती हैं। इसके अलावा अनन्या ने अपने पहले रिलेशनशिप के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि किस उम्र में उन्हें प्यार हुआ था या फिर वो रिलेशन में थी।

Ananya Pandey

7वीं क्लास में हो गया था अनन्या को प्यार
हाल ही में एक इवेंट में अनन्या ने बताया कि जब वह 7वीं क्लास में थी तो उन्हें पहला प्यार हुआ था। साथ ही उन्होंने अपनी दोस्त सुहाना खान और शनाया कपूर को लेकर भी कई किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि सुहाना और शनाया के साथ 'दिल चाहता है' या फिर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म का वर्जन बनना चाहती हैं।

Ananya Pandey

लड़के करते थे घर के बाहर इंतजार
अनन्या ने बताया कि उनके फैंस इस हद तक दीवाने हैं कि उन्हें बहुत से लड़के बाइक्स से फॉलो करते हैं तो कुछ बाइक्स लेकर घर के बाहर इंतजार करते हैं। इतना ही वो अपने साथ चॉकलेट और फूल भी लेकर आते हैं। एक बार किसी ने मेरे लिए 100 चॉकलेट भिजवाई थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment