सुमन राव कभी नहीं बन पाई थी मिस नवी मुंबई, अब जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

राजस्थान की बेटी सुमन राव ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुमन ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम किया है। यह इवेंट सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। सुमन के अलावा छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने ब्यूटी पेजेंट के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता और बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 अपने नाम किया।

 

सुमन राव कभी नहीं बन पाई थी मिस नवी मुंबई, अब जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब

राजस्थान की बेटी सुमन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनने के बाद अब थाईलैंड में होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुमन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब आप खुद को जीवन में एक विशेष लक्ष्य के लिए समर्पित करते हैं, तो आपके शरीर की नस-नस आपकी जीत के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर देती है।' बता दें कि सुमन राव CA की पढाई कर रही हैं और उनका जन्म नवंबर की 23 तारीख को हुआ हैं। हालांकि उन्होंने अपने जन्म का वर्ष सोशल मीडिया पर नहीं लिखा है। सुमन राव मिस नवी मुंबई 2018 में फर्स्ट रनर अप रही हैं।

 

सुमन राव कभी नहीं बन पाई थी मिस नवी मुंबई, अब जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक और भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री आदि शरीक हुए। इवेंट के दौरान कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और मौनी रॉय जैसे स्टार्स ने अपने डांस परफार्मेस से आॅडियंस का मनोरंजन किया। फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल इस कार्यक्रम के होस्ट थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment