ये हैं वो 5 बॅालीवुड सितारे जिन्होंने फिल्म में भी अपने असली नाम का किया इस्तेमाल

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

सिनेमाजगत के सितारे अक्सर फिल्मों में अपने किरदारों के नाम से मशहूर हो जाते हैं। कई स्टार्स की फिल्में इतनी हिट हुई हैं कि उन्हें उनके ऑरिजनल नाम की जगह उनके किरदार के नाम से जाना जाता है। लेकिन फिल्मों में कुछ किरदार ऐसे भी बने जब सितारों को उनके ऑफ स्क्रीन नाम से ही बुलाया गया। आज हम आपको उन्हीं कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं लिस्ट...

 

bol-bachchan

फिल्म ' बोलबच्चन ' ( Bol Bachchan ) में अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) के किरदार का नाम भी अभिषेक ही था। इस फिल्म में अभिषेक के साथ अजय देवगन थे। मूवी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।

 

shaandar

' शानदार ' ( shaandar) फिल्म में आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) ने जिस लड़की का किरदार अदा किया था उसका नाम आलिया ही था। इस फिल्म में आलिया के अलावा शाहिद कपूर और पंकज कपूर लीड किरदारों में थे।

 

ok-jaanu

फिल्म ' ओके जानू ' ( Ok Jaanu ) में आदित्य रॅाय कपूर ( aditya roy kapur ) का नाम आदित्य ही था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) ने लीड किरदार निभाया था।

 

ae-dil-hai-mushkil

लिसा ने फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' (ae dil hai mushkil ) में अपना नाम लिसा हेडन ( Lisa Haydon )ही रखा था। इस मूवी में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

 

hero

फिल्म 'हीरो' ( Hero ) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली ( Sooraj Pancholi ) का फिल्म में भी सूरज पंचोली ही नाम था। इसमें अथिया शेट्टी ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment