बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेसेस ने योगा में लगाया अपनी हॉटनेस का तड़का, खूब वायरल हुए वीडियो

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। खुद को फिट रखने के लिए अभिनेत्रियां काफी मेहनत करती हैं। कई अभिनेत्रियां जिम जाकर एक्सरसाइज करती हैं तो कई अभिनेत्रियां योगा से खुद को फिट रखती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और फिटनेस के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो योग से खुद को फिट रखती हैं।

 

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने योगा में लगाया अपनी हॉटनेस का तड़का, खूब वायरल हुए वीडियो

शिल्पा शेट्टी:
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भले ही कुछ वर्षों से फिल्मों से दूर हैं लेकिन आज भी वह फिटनेस के मामले में सभी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। बता दे कि पिछले कुछ समय से शिल्पा टीवी पर सक्रिय हैं। वह डांस रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं। शिल्पा रोजाना योगा करती हैं। वह योगा के माध्यम से ही खुद को फिट रखती हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भी अक्सर योगा करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यहां तक की उन्होंने खुद की योगा सीडी भी निकाली है।

 

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने योगा में लगाया अपनी हॉटनेस का तड़का, खूब वायरल हुए वीडियो

बिपाशा बसु:
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार बिपाशा बसु भी योग के माध्यम से खुद को फिट रखती हैं। अक्सर उनकी योगा करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उन्होंने भी योगा की सीडी निकाली है। उनके वर्कआउट वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं।

 

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने योगा में लगाया अपनी हॉटनेस का तड़का, खूब वायरल हुए वीडियो

मलाइका अरोड़ा:
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं। मलाइका के फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। यहां तक की उनके जिम लुक भी काफी चर्चा में रहते हैं। वह किसी भी मौके पर अपने फिटनेस रूटीन को नहीं छोड़ती हैं। मलाइका खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगा करती हैं।

 

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने योगा में लगाया अपनी हॉटनेस का तड़का, खूब वायरल हुए वीडियो

सुष्मिता सेन:
अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सुष्मिता अपनी फिटनेस का क्रेडिट योगा को देती हैं। कई बार ब्वॉयफ्रेंड के साथ उनके वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

 

 

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने योगा में लगाया अपनी हॉटनेस का तड़का, खूब वायरल हुए वीडियो

करीना कपूर:
करीना की गिनती इस दौर की सबसे फिट अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने कई जगह इंटरव्यू में बताया था कि जब तैमूर होने वाले थे तो वो घंटों योग करती थीं। करीना न केवल खुद योग करती हैं बल्कि अपने पति सैफ को भी योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। करीना मां बनने के बाद भी योग करती हैं ताकि वो फिट रहें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment