लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

इस हफ्ते मनोरंजन जगत की कई खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहीं। इनमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और टीवी जगत की खबरें शामिल हैं। तो आइए इन खबरों पर डालते हैं नजर, जिन्होंने सप्ताह में काफी सुर्खियां बटोरी।
कबीर सिंह के बाद एक और साउथ रीमेक में शाहिद
कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर का कॅरियर ट्रैक पर लौट आया है। संदीप वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बता दें कि यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। अब खबर है कि शाहिद एक और साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
सेट पर बाइक चलाते घायल हुए पंकज त्रिपाठी
वेब सीरीज़ मिर्जापुर में कालीन भैया के रोल से लोकप्रिय हुए पंकज त्रिपाठी अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी बाइक चलाते हुए एक हादसे का शिकार हो गए। एक्सिडेंट में पंकज की पसलियों में गंभीर चोट आई है।
आलिया देंगी फैशन, फिटनेस और ब्यूटी टिप्स
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से हैं। वह अपने फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। अब आलिया अपने फैंस को भी फैशन और फिटनेस के टिप्स देंगी।

अर्जुन को चाचा अनिल ने दी बर्थडे की खास बधाई
अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। कल उनका बर्थडे था। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हर किसी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। लेकिन उन्हें सबसे खास और स्पेशल बधाई अपने चाचू अनिल कपूर से मिली है। अनिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यार भरे अंदाज में भतीजे अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया।
सिलवेस्टर संग एक सेल्फी पड़ेगी 75 हजार रु की
हॉलीवुड सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टेलॉन अपनी आगामी फिल्म 'रैम्बो लास्ट ब्लड' के प्रमोशन में बिजी हैं। ज्यादातर फैंस की एक ही डिमांड होती है कि उनका सुपरस्टार उनके साथ सेल्फी क्लिक करके, पल को यादगार बना दें। लेकिन सिलवेस्टर के साथ सेल्फी लेना फैंस को काफी महंगा पड़ सकता है।
हिना और लव त्यागी की दोस्ती में दरार
मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान के लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद शानदार रहा था। इस शो में उनको प्रियांक शर्मा और लव त्यागी जैसे दोस्त मिले। लेकिन अब हिना और लव त्यागी की दोस्ती में दरार आ गई है। हाल में हिना ने खुलासा किया कि लव त्यागी के साथ उनका रिश्ता पहले जैसा नहीं है।

खलीबली पर टाइगर का अनूठा डांस
टाइगर श्रॉफ ना सिर्फ दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनके डांस के भी लोग दीवाने हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक और डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस डांस वीडियो में वे अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
बू सबकी फटेगी की स्पेशल स्क्रीनिंग
मल्लिका शेरावत और तुषार कपूर जल्द ही वेब सीरीज बू सबकी फटेगी में नजर आएंगे। हाल में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई। इस इवेंट में बहुत से सेलिब्रेटी स्पॉट किए गए। देखते हैं इसकी स्क्रीनिंग का वीडियो।
कबीर सिंह की सफलता के बाद अब रॉकस्टार बनेंगी कियारा
अभिनेत्री कियारा आडवाणी की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' में एक मासूम लड़की के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ताबड़तोड कमाई कर रही है। 'कबीर सिंह' की सक्सेस के बाद कियारा अब मासूम लड़की से रॉकस्टार बनने जा रही हैं।
इन स्टार्स ने फैंस को जड़े थप्पड़
अपने चहेते स्टार को लेकर फैंस की दीवानगी देखने लायक होती है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन ऐसे में कई दफा उन्हें स्टार्स के गुस्से का सामना भी करना पड़ जाता है। कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके गुस्से का सामना उनके फैंस को करना पड़ा। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss