लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (akshay kumar) फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। अभिनेता उत्तर-पूर्वी राज्य असम (Assam Floods) में बाढ़ से होने वाली तबाही से बहुत दुखी हैं। उन्होंने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नैशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपए दिए है।

अक्षय कुमार ने इस बारे में ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'असम में बाढ़ के कारण हुए नुकसान से दिल टूट गया है। बाढ़ से प्रभावित बहुत सारे लोग और जानवर हैं, इस संकट की घड़ी में उन्हें समर्थन की बहुत आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री राहत प्रकोष्ठ और काजीरंगा पार्क बचाव को एक-एक करोड़ रुपए दे रहा हूं।' अक्षय ने अन्य लोगों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की है।
Absolutely heartbreaking to know about the devastation by floods in Assam.All affected, humans or animals,deserve support in this hour of crisis.I’d like to donate 1cr each to the CM Relief Fund & for Kaziranga Park rescue.Appealing to all to contribute @CMOfficeAssam @kaziranga_
— Akshay Kumar r (@akshaykumar) July 17, 2019
असम में अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 46 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया है कि बाढ़ से लगभग 4,175 गांव प्रभावित हुए हैं और 90 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि ढूब गई है। बाढ़ से 10 लाख जानवर भी प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा नैशनल पार्क लगभग 90 पर्सेंट डूब गया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss