फेमस यूट्यूबर दानिश के बाद अब 9 साल की टिक-टॉक स्टार की हुई मौत, इस बीमारी से थी पीड़ित

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

फेमस यूट्यूबर दानिश जेहन के बाद अब 9 साल की पॉपुलर टिक-टॉक चाइल्ड एक्टर आरुनी एस कुरुप ( Malayalam TikTok star Aaruni Kurup ) की मौत हो गई है। आरुनी के टिक टॉक वीडियो मलयालम दर्शक काफी पसंद करते हैं। वह महज 9 साल की उम्र में लोगों की चहेती बन गए थीं। वीडियो में कभी आंटी तो कभी अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीतने वाली आरुनी एस कुरुप ( tiktok star aaruni kurup ) को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

TikTok star Aaruni Kurup

सिर के दर्द ने ली आरुनी की जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरुनी एस कुरुप ( aaruni kurup ) पिछले कुछ दिनों से अज्ञात बीमारी से पीड़ित थीं। जिसकी वजह से उनके सिर में काफी दर्द होता था। कुछ दिन पहले उन्हें बुखार आया और सिर में तेज दर्द हुआ जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनके स्वास्थ्य में किसी प्रकार कोई सुधार नहीं हुआ, दिन प्रतिदिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार मौत ने आरुनी को गले लगा लिया।

TikTok star Aaruni Kurup

फैंस के लगातार आ रहे हैं रिएक्शन
बता दें कि आरुनी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे। उनके वीडियो पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन देते थे, यही नहीं यूट्यूब में मौजूद उनके टिक-टॉक वीडियो इसका पक्का सबूत हैं। महज 9 साल की उम्र में आरुनी ने गजब की फैन फॉलोइंग बना ली थी। वह कक्षा 4 में पढ़ाई करती थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment