लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) भले ही हिन्दी फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन हॉलीवुड से आ रही उनकी अपडेट्स ने उन्हें सुर्खियों में बना रखा है। हाल ही में प्रियंका ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
हाल ही में प्रियंका के जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान उनकी एक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में प्रियंका पति और परिजनों के साथ सिगरेट के कश लगाती नजर आईं। इस पर फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
Priyanka Chopra smoking के बाद एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका अपने माथे पर सिंदूर लगाए हुए है। ये तस्वीर उनके जन्मदिन की पार्टी की है। हालांकि इस बार फैंस उन्हें ट्रोल नहीं कर रहे हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि जन्मदिन जैसे खास मौके पर प्रियंका का सिंदूर लगाना अच्छी बात है।
The Sindoor..❤😭#PriyankaChopra pic.twitter.com/RcGdZaopqE
— Sharvari ♥ (@sharuxxxx) July 19, 2019
हालांकि अमूमन प्रियंका चोपड़ा सिंदूर नहीं लगाती हैं। शादी और कुछ एक मौकों पर ही उनके माथे पर सिंदूर देखा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss