लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक अनजान लड़की की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। फोटो को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए।
दरअसल, दिशा ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक अनजान लड़की की फोटो पोस्टकर सभी को चकित कर दिया। इस फोटो पर हार्ट का इमोजी लगा दिया, हालांकि कैप्शन में लड़की के बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है। जिसे देखकर सभी यह सोचने के लिए मजबूर हो गए कि आखिर यह तस्वीर किसकी है। अंतिम में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सामने आकर इस तस्वीर वाली लड़की का कंफ्यूजन दूर किया।
— Disha Patani (@DishPatani) July 27, 2019
Sister ka smile☺😍 Or Didi ka Swag! 👌❤.. Very Smarty Two Youngest lady!😮😘😍👌💝♥♥.. 👉 @DishPatani And her Sister @Khushboo_Patani #SaturdayMotivation #DisLove pic.twitter.com/bQBFq9JijW
— Tiger Hemant Shroff *! (@TigerHemaShroff) July 27, 2019
दिशा द्वारा शेयर की गई तस्वीर को यूजर्स एक्ट्रेस की बिना मेकअप की फोटो बताने लगे तो कई यूजर इसे एक्ट्रेस की मां बताना शुरू कर दिया। यूजर का कंफ्यूजन दूर करने के लिए टाइगर श्राफ को आगे आना पड़ा। टाइगर ने खुलासा किया कि ये दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी है। जहां टाइगर ने लिखा कि सिस्टर का स्माइल और दीदी का स्वैग। बता दें कि दिशा और टाइगर पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। यह कपल कई बार एक साथ डिनर, लंच और कई इमेंट में एक साथ नजर आ चुका है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss