बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐसी फिल्म करना चाहती हैं परिणीति

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म में काम करना चाहती हैं। दोनों बहनें होने के साथ-साथ एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों हमेशा ही एक-दूसरे के कॅरियर को लेकर सर्पोटिव रही हैं।

Parineeti Chopra

हाल ही में परिणीति ने अपने ट्विटर पेज पर 'आस्क परिणीति चोपड़ा' सेशन शुरू किया था। इस सेशन में उन्होंने बहन प्रियंका के साथ फिल्म करने के बारे में बताया। इनमें से एक फैन ने पूछा कि कौन सी ऐसी फिल्म है जिसमें वह अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहेंगी। परिणीति ने कहा कि वह मिमी दीदी (प्रियंका चोपड़ा) के साथ एक्शन ड्रामा में स्क्रीन शेयर करना चाहेंगी जिसमें दोनों बहन गाना गा सके।

Parineeti Chopra

जल्द 'जबरिया जोड़ी' में दिखेंगी
परिणीति इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'केसरी' में नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। परिणीति जल्द ही फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा परिणीति साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment