आज भी इन 5 फिल्मों को देखकर जाग जाता है देशभक्ति का जज्बा, खौल उठता है खून

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

हिंदी सिनेमा में भारत की आजादी के हर रंग को बखूबी दिखाया गया है। देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों के देखने के बाद हर किसी में जोश आ जाता है। इस बार भारत 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको देखने के बाद हर किसी की रगो में देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है।

आनंद मठ
वर्ष 1952 में आई फिल्म 'आनंद मठ' सन्यासी क्रांतिकारियों की आजादी की लड़ाई की कहानी थी जो 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के खिलाफ हुई थी। यह फिल्म बंकिम चन्द्र के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए। फिल्म को देखकर आज भी रगो में देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है।

 

आज भी इन 5 फिल्मों को देखकर जाग जाता है देशभक्ति का जज्बा, खौल उठता है खून

गांधी
फिल्म 'गांधी' राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में महात्मा गांधी की जिंदगी के हर पहलू को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने किया था। इसमें बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाइ्र थी। इस फिल्म के लिए दोनों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साथ ही फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अकादमी पुरस्कार के साथ आठ अन्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त हुए।

 

आज भी इन 5 फिल्मों को देखकर जाग जाता है देशभक्ति का जज्बा, खौल उठता है खून

पूरब और पश्चिम
वर्ष 1970 में आई फिल्म 'पूरब और पश्चिम' आज भी लोगों को उतनी ही पसंद आती है। इस फिल्म में मनोज कुमार लीड रोल में थे। 'उपकार' के पश्चात भारत कुमार के रूप में यह उनकी दूसरी फिल्म थी। इसमें अशोक कुमार, सायरा बानो, ओमप्रकाश, प्रेमचोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में थे। भारतीय सभ्यता का विदेश में परचम लहराने वाली मनोज कुमार की फिल्म 'पूरब और पश्चिम' खूब चर्चा में रही।

 

आज भी इन 5 फिल्मों को देखकर जाग जाता है देशभक्ति का जज्बा, खौल उठता है खून

बॉर्डर
फिल्म बॉर्डर 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता सनी देओल ने अपने दमदार डायलॉग्स से जान डाल दी थी। फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते है।

 

आज भी इन 5 फिल्मों को देखकर जाग जाता है देशभक्ति का जज्बा, खौल उठता है खून

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment