एक्ट्रेसेस को ​मिलने वाली फीस पर कमेंट कर बुरी फंसी परिणीति, लोग कर रहे हैं ऐसे-ऐसे भद्दे कमेंट्स

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra ) इन दिनों अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra ) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' ( Jabariya Jodi ) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान परिणीति ने एक्टर और एक्ट्रेस को मिलने वाले मेहनताने ( pay parity ) पर टिप्पणी की जिसके चलते लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि परिणीति एक्टर और एक्ट्रेस को मिलने वेतन पर बात करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं। इससे पहले इस मुद्दे पर अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ और आलिया भट्ट अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।

Parineeti Chopra

हाल ही में एक इवेंट में जब परिणीति से एक फिल्म की एवज में एक्टर और एक्ट्रेस को मिलने वाले मेहनताने पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर चौंकाने वाला जवाब दिया। परी ने कहा, 'मुझे लगता हैं कि मैं अधिक मेहनताना पाने योग्य हूं, लेकिन मुझे कम ही मिलता है। लेकिन फिर भी हम एक्ट्रेसेस एडवरटाइजमेंट के जरिए और पैसा कमा लेती हैं। इसलिए मैं इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करती। क्योंकि मेल एक्टर्स, फीमेल एक्ट्रेसेस की तरह बहुत अधिक विज्ञापन नहीं करते। मुझे लगता हैं मैं ठीक हूं। क्योंकि हम एक्ट्रेसेस कई सारे ब्रैंड, जैसे ब्यूटी कमर्शियल और हेयर कर्मिशयल कवर करती हैं। परिणीति के वेतन समानता वाले मुद्दे पर कमेंट करने बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर परी की खूब आलोचनाएं हो रही हैं। एक यूजर ने परिणीति को ट्रोल करते हुए लिखा, 'जब आप इतने ब्यूटी और हेयर कमर्शियल कर रही हैं तो वेतन समानता की परवाह किसे है।'

Parineeti Chopra

'जबरिया जोड़ी' को कर रही हैं प्रमोट
इन दिनों परिणीति चोपड़ा, प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 'पकड़वा विवाह' या 'जबरन विवाह' की अवधारणा पर बेस्ड है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभय सिंह एक स्थानीय ठग के किरदार में नजर आएंगे जो दूल्हे को किडनैप कर दहेज से बचने के लिए जबरन शादी करने पर मजबूर करते दिखेंगे। जबकि परिणीति शहर की एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आएंगी जो अभय सिंह नाम के लड़के से प्यार करने लगती हैं और उन्हें किडनैप कर शादी करना चाहती हैं।

Parineeti Chopra

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment