पॉपुलैरिटी के मामले में अपने पैरेंट्स को मात दे रहे हैं ये स्टार किड्स, वीडियो में देखें कमाल क्यूटनेस

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस के बीच हमेशा एक दूसरे से पॉपुलर होने की होड़ सी लगी रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि हर कोई अपने ड्रेसिंग सेंस और अपने लग्जरी शौक के चलते लाइमलाइट में बने रहने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा फैन फॉलोइंग बनाना चाहते हैं। बड़ी-बड़ी फिल्में करना चाहते हैं ताकि उनका स्टारडम कायम रह सके। लेकिन अब बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों को वैसा ही स्टारडम देना चाहते हैं। आज इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टास किड्स हैं जो पॉपुलैरिटी के मामले में अपने पैरेंट्स को मात दे रहे हैं। आइए जानते हैं उन स्टार किड्स के बारे मेें जो सबसे पॉपुलर किड्स में से एक हैं...

tamiur ali khan

करीना के बेटे तैमूर अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर भी महज ढाई साल के हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे इतने पॉपुलर हो चुके हैं कि बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार्स को मात दे रहे हैं। उनका हर लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो सामने आते हैं सोशल मीडिया पर तुरंत वारयल हो जाती हैं। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता है।

aaradha bachchan

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन शुरू से ही लाइमलाइट में रही हैं। ऐश्वर्या राय जब भी किसी पार्टी या इवेंट में शिरकत करती हैं उनकी बेटी आराध्या उनके साथ जरूर होती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि ऐश और आराध्या का ड्रेसिंग सेंस भी मैचिंग होता है।

abram khan

शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी काफी पॉपुलर किड हैं। शाहरुख और अबराम अक्सर फेस्टिवल्स और आईपीएल मैचों के दौरान साथ—साथ नजर आते हैं। खासकर ईद के दिन शाहरुख के साथ अबराम अपने फैंस को मुबारकबाद देते नजर आते हैं तो वहीं आईपीएल मैचों के दौरान अपने पापा के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को चीयर कर रहते हैं।

nitara kumar

अक्षय कुमार की बेटी नितारा
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा भी बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वह अक्सर एयरपोर्ट और आउटिंग पर अपने पैरेंट्स के साथ स्पॉट होती हैं। नितारा अब कैमरे के सामने शरासत भी करने लगी हैं। वह पापाराजी के फोटो क्ल्कि करने के दौरान नए—नए एक्शन करती नजर आती हैं। अक्षय अक्सर अपनी प्यारी बेटी की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

sunny leone satr kids

सनी लियोनी के बेटे नूह और अशर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के जुड़वां बच्चे नूह सिंह वेबर और अशर सिंह वेबर भी सबसे क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं। ये दोनों ही अक्सर सनी लियोनी के साथ आउटिंग और एयरपोर्ट पर क्लिक किए जाते हैं। नूह सिंह और अशर वेबर इतने क्यूट हैं कि उनका कम्पेरिजन तैमूर की क्यूटनेस से होने लगा है।

inaaya khemu

सोहा की बेटी इनाया नौमी खेमू
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू भी अपने भाई तैमूर अली खान की तरह क्यूट हैं। उनकी मासूमियत तैमूर से बिल्कुल भी कम नहीं है। वह अक्सर तैमूर के साथ खेलती नजर आती हैं तो लोग अक्सर उनकी तुलना तैमूर की क्यूटनेस से करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment