प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी फ्लोरल ड्रेस और स्विमसूट, कीमत उड़ा देगी होश, सोफी के साथ की ऐसी मस्ती

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ), निक जोनस ( Nick Jonas ) से शादी रचाने के बाद अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बोल्ड अवतार और अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में हैं। जब भी प्रियंका कहीं घूमने जाती हैं तो सबका ध्यान उनके ड्रेसिंग सेंस पर होता है। भले कैजुअल आउटिंग हो या रेड कारपेट इवेंट, प्रियंका हमेशा ही परफेक्ट आउटफिट में नजर आती हैं। यूं तो प्रियंका को शॉपिंग करने का शौक नहीं है, लेकिन उनका स्टाइल गेम हमेशा बढ़िया रहता है। हाल ही में निक जोनस के साथ प्रियंका लैला रोज की एक खूबसूरत फ्लोरल को-ऑर्ड ड्रेस पहने हुए नजर आईं। इस कलरफुल टॉप और मैचिंग पैंट्स में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

Priyanka Chopra

प्रियंका ने पहनी 1 लाख 20 हजार की फ्लोरल ड्रेस
प्रियंका की इस खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस की कीमत जानकार हर कोई सोच में पड़ जाएगा। बेहद कैजुअल और खूबसूरत इस ड्रेस पर प्रियंका ने लगभग 1,20,400 रुपए खर्च किया है। प्रियंका की फ्लोरल शर्ट की कीमत 55,400 रुपए और मैचिंग पैंट की कीमत 65,000 रुपए हैं। प्रियंका को ग्लोबल स्टार के साथ-साथ फैशन के मामले में ग्लोबल आइकन माना जाता है। कभी ही ऐसा होता है जब वे अपने ऑउटफिट से फैशन पुलिस और फैंस को निराश करें। वहीं उनके पति निक जोनस के स्टाइल सेंस का भी जवाब नहीं है।

Priyanka Chopra

13 हजार रुपए का स्विमसूट पहन प्रियंका ने लगाई डूबकी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो शादी के बाद से पति निक जोनस के साथ खूब पार्टी और वेकेशंस एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन हाल ही में प्रियंका अपनी भाभी सोफी टर्नर के साथ वेकेशन पर मस्ती के मूड में दिखीं। वह सोफी टर्नर और अपने परिवार के साथ फिलहाल मियामी में एन्जॉय कर रही हैं। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका महरुन कलर के स्विमसूट में सोफी टर्नर के साथ पूल में डूबकी लगाती दिखीं। प्रियंका चोपड़ा का ये अवतार देखकर यही कहा जा सकता है कि उनके जैसा कोई नहीं है। प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर वायरल हो रही तस्वीरों में ग्रीन रंग की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका जो स्विमसूट पहनकर पूल में उतरी हैं, उसकी कीमत 13 हजार रुपए से भी ज्यादा है।

Priyanka Chopra

'द स्काई इज पिंक'
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। प्रियंका के फैंस उन्हें काफी लम्बे समय से मिस कर रहे हैं। 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment