लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह इन दिनों सुर्खियों में चल रहे हैं। बता दें कि एक तरफ जहां भारत सmika singhरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म कर दिया तो पाकिस्तान ने इसका विरोध किया। पाकिस्तानी एक्टर्स ने भी इसके विरोध में सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा। इसी बीच मीका सिंह पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रवपति परवेज मुशर्रफ के किसी रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करने गए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। साथ ही ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी सिंगर के साथ काम करने पर पाबंदी की घोषणा की है। अब मीका का एक और वीडियो सामने आया है।

दरअसल मीका पाकिस्तान से लौट आए हैं। हालांकि वो कब लौटे हैं इसकी जानकारी नहीं मिली है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वापस आने पर मीका ने वाघा बॉर्डर पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए। मीका ने खुद ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो 15 अगस्त को शेयर किया गया।
Bharat Mata ki Jai! Thank you everyone for such a warm welcome. Happy Independence Day once again and salute to our jawans. They aren’t able to celebrate any festival, all to make our lives better. Jai hind.. pic.twitter.com/cY7lQx7VUw
— King Mika Singh (@MikaSingh) August 15, 2019
वीडियो शेयर करते हुए मीका ने लिखा,'भारत माता की जय।' साथ ही उन्होंने सभी को गर्मजोशी से स्वागत के लिए शुक्रिया अदा किया। और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'हमारे जवानों को सैल्यूट। हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए ये किसी भी त्योहार को नहीं मना पाते हैं। जय हिंद।' हालांकि, मीका सिंह के इस ट्वीट से लोग खुश नहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'अब क्या फायदा, तेरा कॅरियर तो गया पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss