VIDEO: प्रियंका के 'जय हिंद' ट्वीट पर भड़की पाकिस्तानी महिला, एक्ट्रेस ने ऐसे की बोलती बंद

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वह अपनी बात से सामने वाले को लाजवाब कर देती हैं। कई बार उन्हें प्यार के साथ आलोचनाओं की सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका से एक प्रोग्राम में पाकिस्तानी लड़की ने चिल्लाते हुए सवाल किया। इसके बाद देसी गर्ल ने उसे करारा जवाब दिया।

 

Priyanka Chopra

एक पाकिस्तानी ने लाइव इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला उठी और प्रियंका के एक ट्वीट पर सवाल उठाने लगीं, जिसमें प्रियंका ने भारतीय सेना के लिए 'जय हिंद' लिखा था। बताया जा रहा है कि यह महिला पाकिस्तान की रहने वाली हैं। पाक महिला ने प्रियंका से कहा, 'आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए... एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है।' इसके बाद प्रियंका चोपड़ा उसके चुप होने का इंतजार किया और फिर आराम से इसका करारा जवाब दिया।

 

इस पर प्रियंका ने कहा, 'मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध को मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। इसलिए मैं माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हैं जो मुझे प्यार करते हैं या जिन्होंने मुझे प्यार किया है। मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। जिस तरफ अभी आप मुझ पर चिल्लाकर पड़ी हैं.... लड़की, चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।'

 

Priyanka Chopra

बता दें कि प्रियंका के इस जवाब की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। यूजर्स देसी गर्ल के जवाब से खुश हैं। यूजर्स ने पाकिस्तानी महिला को अच्छा जवाब दिया और देशभक्ति की बात के लिए अलग अलग टिप्पणी कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment