लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। आज सिनेमा के दो दिग्गज कलाकारों का जन्मदिन है। जिनका नाम आशा भोसलें और भूपेन हजारिका है। दोनों ने अपने सुरों के जादू से करोड़ों दिलों पर राज किया है। आशा ने करीब 1000 से ज्यादा फिल्मों के गाने गाए हैं। जबकि भूपेनहजारिका ने रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नगमे लिखकर लोगों को सुरों की गहराईयों में ले गए हैं। तो कैसे उन्होंने फर्श से अर्श तक का तय किया सफर आइए जानते हैं।

1.मशहूर संगीतकार और गायक रह चुके भूपेन हजारिका का जन्म असम के सदिया कस्बे में हुआ था। बचपन से ही उन्हें पढ़ाई के अलावा म्यूजिक और साहित्य का शौक था। उन्होंने 11 वर्ष की उम्र में असम मे ऑल इंडिया रेडियो के लिए पहली बार गाना गाया था।
2.आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। अपने 6 दशक से भी लंबे सिंगिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गए। महज 10 साल की उम्र से ही वह प्रोफेशनल सिंगर बन गई। उन्होंने लगभग एक हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।
3.बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के इन दोनों ही दिग्गज कलाकारों ने मिलकर एक से बढ़कर एक नगमे दिए हैं। साल 1993 में आई फिल्म रुदाली में गाए गए उनके गीत, बीते न बीते न रैना को दर्शकों ने खूब सराहा था। भूपेनके गुजर जाने के बावजूद ये गाना आज भी लोगों की जुबां पर बरकरार है।
4.बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेश्कर की छोटी बहन आशा भोसलें भी अपनी ताई यानि बड़ी बहन की तरह अपना नाम बनाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने तमाम बड़े संगीत निर्देशकों और गायकों के साथ काम किया है।
5.आशा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। 16 साल की उम्र में उन्हें अपनी बड़ी बहन लता मंगेश्कर के सेक्रेटरी गणपतराव से प्यार हो गया था। गणपतराव 31 साल के थे, जबकि आशा उनकी आधी उम्र की थीं। घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में आशा और गणपतराव ने भागकर शादी कर ली थी। मगर ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई।

6.आशा भोसले सुरों की कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा ने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं ।बड़ी बहन की जिम्मेदारियों को कम करने के लिए उन्होंने महज 10 साल की उम्र में ही गीत गाने शुरू कर दिए थे।
7.आशा ताई का और आर डी वर्मन की जोड़ी को भी बॉलीवुड में खास जगह हासिल है। एक समय ऐसा था जब आशा सिर्फ पंचम दा के लिए गाने गाती थीं। उनकी रिकॉर्डिंग के समय फिर वो किसी और को समय नहीं देती थीं।
8.संगीत निर्देशक एवं गायक भूपेनहजारिका की जिंदगी भी काफी संघर्ष भरी रही है। छोटे से कस्बे में जन्म लेने के चलते वे सुख—सुविधाओं से वंचित थे। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के बल पर गाने का पहअला ब्रेक रेडियो में हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
9.भूपेनहजारिका ने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक नगमे दिए हैं। इन्हीं में से एक है रूदाली मूवी का बहुचर्चित गाना दिल हूम हूम करें। इस गाने ने उनकी ख्याति दूसरे देशों में भी बढ़ा दी थी। तभी एक बार भूपेन फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े थे। तब एक पाकिस्तानी शख्स ने उनसे पूजा कि क्या वे भूपेनहजारिका हैं। इसके जवाब में उन्होंने सिर हिलाकर उनका अभिवादन किया था।
10.भूपेन की लव स्टोरी थोड़ी अनोखी किस्म की थी। भूपेन शादीशुदा थे लेकिन उनके प्यार में बॉलीवुड की फेमस डॉयरेक्टर कल्पना लाजमी इस तरह फना हुई जिसे वह मरते दम तक नहीं भूल पाई। खुद कल्पना ने अपनी किताब ‘में लिखा कि, मुझे उन्हें देखते ही प्यार हो गया था। और यह प्यार ऐसा था कि मैं इसे 40 साल तक अपने आंखों में बसा कर रखा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss