गणपति पूजा में सलमान ने की ऐसी हरकत, फूटा फैंस का गुस्सा, कहा-शर्म करो..

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कई बार कंट्रोवर्सी में फंस जाते हैं। हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में सलमान चाहे कुछ भी कर दें, उनके फैन्स हमेशा उनके सपॉर्ट में खड़े रहते हैं। लेकिन अब सलमान की एक हरकत से फैन्स काफी नाराज हो गए हैं।

 

गणपति पूजा में सलमान ने की ऐसी हरकत, फूटा फैंस का गुस्सा, कहा-शर्म करो..

दरअसल, सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गणपति पूजा का है। इसमें सलमान सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विडियो सलमान की बहन अर्पिता खान के यहां रखी गई गणपति पूजा के दौरान का है। वीडियो देखकर भाईजान के फैंस उनकी इस हरकत से काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

गणपति पूजा में सलमान ने की ऐसी हरकत, फूटा फैंस का गुस्सा, कहा-शर्म करो..

फैंस ने एक्टर को ट्रोल करते हुए कमेंट किया, 'अरे शर्म करो भाई'। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों ने तरह—तरह के कमेंट्स किए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनका एक और विडियो सामने आया था। इसमें वह अपने भाई अरबाज के साथ आरती करते नजर आए थे। इस पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने आरती करने को लेकर उनकी आलोचना की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment